नाबालिग बालिका को भगाकर लेजाने वाले युवक को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर जेल भेजा 

पांढुरना, नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर गुजरात लेकर जाने वाले युवक को बड़चिचोली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर यहां लाने के बाद इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर इसे जेल भेजा, वहीं बालिका को उसके परिवार को सुरक्षित सोप दिया ।

जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश परिहार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्कामनप्रसाद के निर्देशानुसार ,एसडीओपी बृजेश भार्गव एवं थाना प्रभारी अमित दानी के मार्गदर्शन में बड़ चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय के नेतृत्व में बड़चिचोली पुलिस द्वारा गुजरात राज्य में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच वर्ष से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी अशोक भाई पिता दयालाल ठक्कर, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजकोट (गुजरात), हाल निवासी अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई।

उक्त वारंटी के विरुद्ध माननीय न्यायालय पांढुर्णा द्वारा धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के अंतर्गत तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा गुजरात पहुंचकर पतासाजी एवं आवश्यक कार्रवाई के उपरांत वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर उसे जिला जेल छिंदवाड़ा दाखिल कराया गया।

इसी कार्रवाई के दौरान थाना पांढुर्णा के अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 137(2) बीएनएस में दर्ज प्रकरण की नाबालिग बालिका को गुजरात के राजकोट से सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के पश्चात बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

नाबालिग बालिका की सकुशल वापसी000

गुजरात के राजकोट से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपना इस कार्रवाई की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। लंबे समय से चिंता एवं प्रतीक्षा में रहे परिवार को अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी से राहत मिली।

पुलिस टीम में शामिल 000

उक्त सराहनीय कार्रवाई में चौकी प्रभारी बड़ चिचोली सउनि ओम प्रकाश मालवीय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके एवं आरक्षक ओमवीर जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

दुष्कर्म प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जप्त 

Sun Oct 4 , 2026
खिलचीपुर। खिलचीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बीते 5 सितम्बर को पीडि़ताओं द्वारा रिपोर्ट की गई कि आरोपीगण देवकीनंदन पिता मांगीलाल शर्मा, निवासी बोरदाखुर्द थाना खिलचीपुर, कुलदीप पिता दिनेश शर्मा, निवासी ग्राम हिकमी पोस्ट झांडला तहसील नरसिंहगढ़ थाना […]

You May Like