नायब तहसीलदार को कुचलने के प्रयास का आरोपी 7 दिन बाद इटारसी से दबोचा गया

सतना: मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबरी में नायब तहसीलदार पर रेत से लोड ट्रैक्टर चढाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने सप्ताह भर बाद इटारसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित था। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली को भी जप्त कर लिया गया।
थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेत से लोड ट्रैक्टर चढाकर नायब तहसीलदार की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना 04 जुलाई की है जब प्रभारी नायब तहसीलदार रोशनलाल कोल ग्राम कुबरी में मुन्नीबाई रजक पत्नी रामऔतार रजक के रास्ते के विवाद के स्थल का निरीक्षण करने हेतु राजस्व टीम के साथ जा रहे थे । ग्राम कुबरी में संजय सिंह के घर के पास एक बिना नंबर का नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर जिसकी ट्राली में रेत लोड थी वाहन के आगे आगे जा रहा था जो नायब तहसीलदार के वाहन को देखकर ट्रेक्टर का चालक ट्रैक्टर को तेज गति से चला कर भागने लगा। ट्रैक्टर के सामने एक बोलेरो वाहन आ जाने से चालक अपना ट्रैक्टर रोक दिया। ट्रैक्टर को एक नाबालिग चला रहा था जो लोगो को देखकर भाग गया ।

फिर उसका पिता रावेन्द्र बैस उर्फ नेपाली आया और ट्रैक्टर चालू कर जानबूझकर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुये नायब तहसीलदार और उनके स्टाफ को कुचलने की नीयत से ट्रेक्टर चढाने का प्रयास किया । ट्रैक्टर चालक व उसके बेटे द्वारा शासकीय कार्य के दौरान बाधा उत्पन्न कर नायब तहसीलदार, उनके स्टाफ एवं ग्रामीणजनो को मारने का प्रयास किया गया जिस पर थाना रामनगर में अपराध धारा 109,121,132,3 बीएनएस के साथ ही 3,181,4,5,180 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
साइबर सेल से मिली मदद
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी रामनगर के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी रावेन्द्र बैस उर्फ नेपाली की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही आरोपी पर 5000/रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को इटारसी रेल्वे स्टेशन से पकड़ने के बाद पूछताछ हेतु अभिरक्षा मे लिया गया । आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ट्रैक्टर एवं ट्राली जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आवश्यक कार्यवाही बाद न्यायालय पेश किया गया।

Next Post

युवक की चाकू से गला रेत कर दिनदहाड़े हत्या, पुलिस आरोपियों को तलाश रही

Sat Jul 12 , 2025
सतना: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवनारायण के रूप में हुई है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत […]

You May Like