आयुध निर्माणियों में मनाया गया ब्लैक डे

जबलपुर: पूरे भारतवर्ष में स्थापित 41 आयुध निर्माणियों में बुधवार को सरकार द्वारा जारी किए गए नए चार श्रम कानून का विरोध किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने ये दिन काला दिवस के रूप में भी मनाया और कई निर्माणियों में धरना गेट पर मीटिंग के बाद नारेबाजी काला बैच लगाकर विरोध प्रदर्शन जताया गया।

इस मौके पर ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन ने इस मजदूर विरोधी कानून बताया और कहा कि आजादी के बाद संगठित एवं असंगठित मजदूरों पर ये सबसे बड़ा आघात है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि नए श्रम कानून सिर्फ औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने एवं स्थाई नौकरी को समाप्त करने हेतु बनाया गया है। जीसीएफ में प्रदर्शन के दौरान विनय गुप्ता ,उत्तम विश्वास, राजा पांडे ,आशीष विश्वकर्मा ,रितेश बेन, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Next Post

मक्का के नहीं मिल रहे उचित दाम, किसान हो रहे हैं परेशान

Thu Nov 27 , 2025
सिलवानी: शासन द्वारा कृषि को लाभ का धंधा बनाने एवं किसानों को समृद्ध बनाने की बात कही जा रही है जिसके तहत कई योजना के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। परन्तु किसानों की कुछ फसलों की उचित कीमत न मिलने से उनकी लागत ही नहीं निकल रही। […]

You May Like

मनोरंजन