नव दंपतियों को विधायक राय ने दिया आशीर्वाद

सीहोर। अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त में यादव समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में विवाह सम्मेलन में पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने वर वधु को आशीर्वाद दिया. सामाजिक परंपराओं का पालन करते हए वर-वधु के द्वारा सात फेरे लिए गए.विधायक सुदेश राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विवाह और निकाह योजना शुरू की थी जिसके बाद उन्होंने लाखों कन्याओ का विवाह सम्मेलन आयोजित कर विवाह संपन्न कराया और उपहार भी प्रदान किए. इस परंपरा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी निभा रहे हैं. यादव यदुवंशी समाज के द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक उन्नति का प्रतीक है. उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद देकर आयोजन के लिए यादव समाज को बधाई दी.

Next Post

श्री विद्या प्रमाण गुरुकुलम का भव्य शुभारंभ,सम्पूर्ण शिक्षा होगी नि:शुल्क

Fri May 2 , 2025
भोपाल। गुणायतन परिवार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए “श्री विद्या प्रमाण गुरुकुलम्” की स्थापना की। यह गुरुकुल एक ऐसा केन्द्र है जहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ आत्मिक मूल्य, संयम, संस्कार और आत्मबोध की शिक्षा भी दी जाएगी। यहां के संस्कार युक्त, सात्विक और उत्कृष्ट वातावरण में 180 मेघावी छात्रों को […]

You May Like