बीजापुर में 26 लाख के इनामी 22 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

बीजापुर, 08 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर पुलिस को मंगलवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब 26 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि इसमें पीएलजी बटालियन, तेलंगना कंपनी तथा ऐशियम स्तर के नेता और 26 लाख के इनामी नक्सली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण का कारण सरकार की विकास की योजना, सुरक्षा कैम्प की स्थापना तथा नक्सल संगठन से मोह भंग होना रहा।

श्री गवर्ना ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को पचास-पचास हजार रूपए का प्रोत्साहन राशि दी गयी।

एसपी गवर्ना ने बताया कि जिले में पिछले चार महीने में 179 माओवादियों ने आत्मसर्पण किये तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए।

Next Post

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Tue Apr 8 , 2025
मुल्लांपुर 08 अप्रैल (वार्ता) पंजाब किंग्स ने मंगलवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 22 मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अय्यर ने कहा […]

You May Like