7.52 लाख रुपए के राशन घोटाले पर कलेक्टर का एक्शन, FIR के निर्देश

टीकमगढ़। जिले में शासकीय राशन की हेराफेरी के मामले में कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकान भेला में करीब 7 लाख 52 हजार रुपए के राशन घोटाले का मामला सामने आया है।

मामले की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद कलेक्टर ने संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकान भेला के प्रबंधक देशराज और विक्रेता अरविंद सिंह बुन्देला के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उचित मूल्य की दुकान में शासकीय खाद्यान्न की हेराफेरी और अनियमितता से जुड़ी शिकायतों की जांच कराई गई थी। जांच में करीब 7.52 लाख रुपए के राशन की गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन ने अब पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देश के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज तैयार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से राशन की कालाबाजारी और अनियमितता करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Next Post

युवा संसद प्रतियोगिता में गूंजे लोकतंत्र और जनसरोकार के मुद्दे

Mon Sep 7 , 2026
भोपाल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, भोपाल में सोमवार को संभाग स्तरीय 37वीं युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के आठ केंद्रीय विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें 168 बालक, 259 बालिकाएं और 43 अनुरक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा […]

You May Like