भिंड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 28 जून को जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम आ रहे हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी द्वारा आरके गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार दंदरौआ धाम आ रहे हैं।
इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करना है। मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दंदरौआ धाम पहुंचना है। मुख्यमंत्री की सभा में जितनी अधिक भीड़ होगी। हम मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र के विकास के लिए उतनी ही मांग कर सकेंगे।
हम सब कार्यकर्ताओं को हर पंचायत और हर बूथ से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित हो ऐसी चिंता करना है। इस मौके पर आलोक शुक्ला, श्रीकृष्ण कटारे नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा माहेश्वरी जाटव, जिला मंत्री राजकुमार जैन, जयवीर पुरोहित, गोकुल सिंह परमार आदि मौजूद रहे
