अरुणांचल के मुख्यमंत्री खांडू ने किया न्यायालय के आदेश के उल्लंघन,दें इस्तीफा : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में 1270 करोड़ रुपये के ठेकों से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उच्चतम न्यायालय ने छह अप्रैल को 2015 से 2025 के बीच लोक निर्माण विभाग के मंत्री द्वारा उनके परिवार के सदस्यों को दिए गए 1270 करोड़ रुपये के ठेकों की सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया था। उस समय लोक निर्माण विभाग का दायित्व श्री खांडू के पास था।

उन्होंने कहा कि अब श्री खांडू मुख्यमंत्री हैं और उनको इस मामले में तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
श्री रमेश ने कहा कि तीन अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई की शिकायत पर अरुणाचल प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया था और तब सीबीआई ने राज्य सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। श्री खांडू संबंधित फाइलों तक सीबीआई को नहीं पहुंचने दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राज्य ने सीबीआई को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के बजाय बड़ी मात्रा में दस्तावेज दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। उनका कहना था कि यह असाधारण और पूरी तरह अस्वीकार्य है कि मुख्यमंत्री अब भी पद पर बने हुए हैं।

.....

Next Post

सेवानिवृत्ति से पहले देहदान का संकल्प, राष्ट्रहित में दिए 1.01 करोड़

Fri Sep 18 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति से पहले लिए गए दो बड़े संकल्पों ने उनके विदाई समारोह को खास बना दिया। न्यायमूर्ति सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर पहुंचकर देहदान का संकल्प लिया। वहीं, उन्होंने राष्ट्रहित […]

You May Like