बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर परचम, फिल्म ने पहले हफ्ते में मचाया तहलका

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में धमाल मचाया। गणतंत्र दिवस वीकेंड के साथ फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। अब फैंस की निगाहें 300 करोड़ क्लब पर हैं।

सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को खासतौर पर गणतंत्र दिवस वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आया। हालांकि, छुट्टियों के बाद वर्किंग डेज शुरू होते ही कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार आंकड़े छू लिए हैं।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 6078 शोज के साथ 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने 54.50 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन, यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर, फिल्म ने 59 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर डाली।

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

हालांकि, पांचवें दिन से फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और इसने 20 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन कलेक्शन घटकर 13 करोड़ रुपये रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ की पहले हफ्ते की कुल नेट कमाई भारत में 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Next Post

Anupama Spoiler: प्रेरणा की मौत से टूट जाएगी अनुपमा, वरुण पर बरसेगा कहर, हाथ में उठाएगी हंटर

Fri Jan 30 , 2026
अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वरुण की लगाई आग में प्रेरणा की मौत हो जाएगी, जिसका इल्जाम अनुपमा पर डाला जाएगा। सच सामने आते ही अनुपमा दुर्गा अवतार में आकर वरुण पर कहर बरसाएगी। टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के […]

You May Like