हनोई, 15 जून (वार्ता) वियतनाम में वुटिप तूफान के कारण हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है और एक अन्य लापता है।
आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को कहा देश के मध्यवर्ती भाग के किक्वांग बिन्ह और क्वांग त्रि प्रांतों में छह लोगों की मौत की खबर है, जबकि क्वांग बिन्ह में बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद एक व्यक्ति लापता है।
तूफान के कारण 47 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस क्षेत्र के 58,000 हेक्टेयर खेतों में पानी भर गया जिसमें धान और अन्य फसलें लगी हुईं थीं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, जनवरी से मई तक प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश भर में 40 लोग मारे गए या लापता हो गए हैं।
