स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास को सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बताया नए भारत की गति

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी और देशबंधु के नाम से प्रसिद्ध चित्तरंजन दास की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि चित्तरंजन दास ने अपना जीवन देश की आजादी और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण के लिए उनका त्याग और स्वराज को लेकर उनके विचार सदैव अनुकरणीय रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में अवसंरचना क्षेत्र में आई क्रांति ने नए भारत के निर्माण को अभूतपूर्व गति, दिशा और आत्मविश्वास प्रदान किया है। आधुनिक अवसंरचना, वंदे भारत जैसी परियोजनाएं देश के विकास को नई ऊर्जा दे रही हैं।
डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व में विश्वास, साझेदारी और मित्रता का नया अध्याय लिख रहा है

Next Post

भाजपा नेताओं की चुटकी ले रहे लोग

Tue Jun 16 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास: विगत दिनों उज्जैन भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को शहर में चल रही महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का अवलोकन कराया गया. चूंकि सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता हैं तो उन्हें शहर में क्या चल रहा है सब पता होना चाहिए, लेकिन अवलोकन के दौरान उनके बोल फूटे […]

You May Like