इंदौर:पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा देने के लिए ट्रेन में होने वाली समस्याओं के समाधान की व्यवस्था को मजबूत किया है. खासकर बिजली से जुड़ी शिकायतें जैसे एसी का काम न करना, कूलिंग कम होना या चार्जिंग पॉइंट खराब होना अब तेजी से ठीक की जा रही हैं.ऑन-ड्यूटी स्टाफ ट्रेन में ही तुरंत इन समस्याओं का समाधान कर रहा है. इसके अलावा हर कोच में संपर्क नंबर भी लगाए गए हैं, जिससे यात्री सीधे संबंधित कर्मचारी से मदद ले सकते हैं.
रतलाम स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 24म7 वॉर रूम बनाया गया है. यात्रियों की शिकायत मिलते ही उसे संबंधित ट्रेन या स्टेशन के स्टाफ तक तुरंत पहुंचाया जाता है और कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है. मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर डी.के. प्रजापति के निर्देशन में इंदौर और डॉ. आंबेडकर नगर कोचिंग डिपो द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर दिखा है.
शिकायतों में 36′ तक कमी आई
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 में बिजली से जुड़ी शिकायतों में 36 प्रतिशत की कमी आई है. वहीं साल 2024-25 के मुकाबले 2025-26 में यह कमी 32 प्रतिशत दर्ज की गई है. कोच के पैनल पर संबंधित एसीसीआई का नाम और मोबाइल नंबर लिखे होने से यात्रियों को तुरंत सहायता मिल रही है शिकायत पोर्टल पर निर्भरता कम हुई है और ट्रेन में ही समस्या का समाधान बढ़ा है.
शिकायत के बाद यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, जिससे सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है और यात्रियों का भरोसा भी बढ़ा है. एक ही कोच में यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टाफ उन्हें समझाकर संतुलन बनाने की कोशिश करता है, जिससे अनावश्यक शिकायतें नहीं बढ़तीं
