संस्कारों की ओर लौटते कदम: भोपाल में श्रमण संस्कृति शिविर शुरू

भोपाल। मंगलवारा स्थित श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ हुआ। संस्कारों से ही सँवरेगा बच्चों का भविष्य थीम के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को आधुनिक जीवनशैली के बीच अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। मंदिर समिति और पाठशाला परिवार द्वारा सांगानेर संस्थान के सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न विद्वानों और शिक्षाविदों का मार्गदर्शन मिल रहा है।

शिविर में धार्मिक शिक्षा, योग, अनुशासन, व्यसन मुक्ति और जीवन कौशल पर विशेष सत्र हो रहे हैं। डिजिटल लत से बचाव के लिए भी जागरूकता दी जा रही है। इसके साथ ही खेल, कला गतिविधियां और टैलेंट कार्यक्रम बच्चों के विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। शिविर में सभी आयु वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

 

Next Post

तपती धूप में व्यवस्थाओ का संकल्प, श्रद्धालुओं का हो रहा मंगल

Thu Apr 30 , 2026
उज्जैन:सिंहस्थ की तैयारियों के मद्देनजर मंगलनाथ मंदिर के विकास कार्यों को गति दी जा रही है. शिखर निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जो इस प्राचीन धाम को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. वही अब मूलभूत सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए भी की […]

You May Like

मनोरंजन