दमोह: जिले के रनेह थाना से एक आरोपी के हिरासत से फरार हो जाने का मामला सामने आया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी लीलाधर चौधरी उम्र 35 निवासी बमनपुरा अपराध क्रमांक 37/26 में दर्ज धारा 105 बी.एन.एस. और धारा 24 मेडिकल काउंसलिंग एक्ट का मामला है।
आरोपी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच थाना अभिरक्षा से फरार हो गया।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने तत्काल अलर्ट जारी कर दिया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द मिलने की संभावना लग रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
