राजमार्ग के बाद सर्विस रोड भी बदहाली की भेंट चढ़ी

बुधनी। हाल ही में नवभारत द्वारा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर सड़क और गडरिया नाले फ्लाईओवर की बदहाल स्थिति को प्रकाशित किया गया था.अब शाहगंज जाने वाले सर्विस रोड की खस्ताहाल स्थिति भी सवालों के घेरे में आ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग के साथ-साथ सर्विस रोड की भी लंबे समय से अनदेखी की जा रही है. सर्विस रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और डामर पूरी तरह उखड़ चुका है. गड्ढों में पानी भर जाने से उ दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है. दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

शाहगंज को भोपाल से जोडऩे वाला यह प्रमुख मार्ग दहोटा घाट के घने जंगलों से होकर गुजरता है. एनएच-46 बी से दोनों ओर जुड़े इस मार्ग पर प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है. लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के बाद संबंधित विभाग और एजेंसी ने सर्विस रोड के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज इसकी हालत बद से बदतर हो गई है.

 

Next Post

​सीहोर के विकास को मिलेगी गति: विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री से की भेंट वार्ता

Wed Jul 15 , 2026
सीहोर। बुधवार को विधायक सुदेश राय ने सीएम डॉ मोहन यादव से भेंट वार्ता की. उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में जारी जनहितैषी विकास कार्यों और आगामी विकास योजना की जानकारी दी. विधायक सुदेश राय ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति और धनराशि आवंटन […]

You May Like