ताइवान में सात लोगों पर चीनी सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप

ताइपे, 19 नवंबर (वार्ता) ताइवान के अभियोजकों ने देश के पूर्व एवं वर्तमान सैन्यकर्मियों सहित सात लोगों पर चीनी सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी ताइपे टाइम्स अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दी।
मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि हांगकांग का एक व्यक्ति बार-बार व्यापार और पर्यटक वीजा पर ताइवान का दौरा करता था और उसने दो सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की भर्ती की, जिन्होंने बाद में अपने पूर्व साथियों को द्वीप के सशस्त्र बलों के बारे में गोपनीय जानकारी इकट्ठा करने के लिए भर्ती किया।
रिपोर्ट के अनुसार, जासूसी सेल के सदस्यों को उनके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर भुगतान किया जाता था और कुल 3,56,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई थी।
ताइवान 1949 से चीन से स्वतंत्र रूप से शासित है। बीजिंग इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है जबकि ताइवान निर्वाचित सरकार वाला एक स्वायत्त देश है, हालांकि वह अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करने से बचता है। बीजिंग ताइपे के साथ विदेशी राज्यों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।

Next Post

वार्ड 38 तुलसी में एनटीपीसी विंध्याचल के सौजन्य से लगाई गईं सोलर स्ट्रीट लाइटें

Wed Nov 19 , 2025
सिंगरौली: वार्ड क्रमांक 38 तुलसी (ढोटी, जमुआ, बलियरी) में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सतत् विकास के तहत सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गईं। नई लाइटों के लगने से क्षेत्र में रात के समय आवागमन और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।स्थापना कार्यक्रम के दौरान निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, वार्ड पार्षद अनिल कुमार […]

You May Like