अफगानिस्तान में कोयला खदान की सुरंग ढहने से चार खनिकों की मौत

काबुल, 15 जून (वार्ता) उत्तरी अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में एक कोयला खदान की सुरंग ढहने से चार खनिकों की मौत हो गयी। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने रविवार को एक बयान के माध्यम से दी।

बयान के अनुसार, पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शनिवार रात दारा-ए-सूफी बाला जिले में एक कोयला खदान से शव बरामद किए और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया।

पिछले महीने इसी प्रांत के पड़ोसी जिले दारा-ए-सूफी पायीन में भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी थी।

Next Post

पुणेे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा, 25 से ज्यादा लोगों के बहने की आशंका

Sun Jun 15 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like