ग्वालियर: रोटरी क्लब-तेजस द्वारा ग्वालियर के सांदीपनी पद्मा राजे कन्या विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और समर कैंप में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच था, बल्कि समाज में सकारात्मकता और प्रेरणा का संचार करने का भी प्रयास है।
रोटरी क्लब ने समाजसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का साधन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब-तेजस के अध्यक्ष राकेश जैन, चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, धर्मेंद्र जैन, चार्ट प्रेसिडेंट नरेश जैन, वैश्य महासम्मेलन तहसील मुरार के अध्यक्ष महेंद्र जैन, महामंत्री आशीष जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, प्रदीप पाराशर, राजेश तायल, महेश चंद्र जैन, संजय श्रोतीय, अमरीश गुप्ता सहित संस्था के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
