
नलखेड़ा। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी दरबार में हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि रविवार से प्रारंभ होंगे नौ दिवसीय इस धार्मिक पर्व को लेकर मंदिर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई. नवरात्रि के पहले दिन सुबह से मंदिर में बड़ी संख्या में दूर-दूर से दर्शनार्थी दर्शन के लिए पहुंचेंगे.
शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार नलखेड़ा पहुंचे जहां पर उनके द्वारा मां बगलामुखी दर्शन किया. उन्होने चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों को लेकर जानकरी ली. कलेक्टर के द्वारा नवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारियों में जहां कमियां दिखी उन्हें सही करने का अधिकारियों को निर्देश दिए.साथ ही उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए लगाई गई रैलिंग तथा वाहन पार्किंग के मौका स्थलों पर जाकर जानकारी ली. साथ ही मंदिर परिसर क्षेत्र तथा वाहन पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए.साथ ही संभव वीआईपी के लिए कलेक्टर एसपी के द्वारा कृषि उपज मंडी के यहां हेलीपैड के लिए निरीक्षण भी किया गया.
