आवरी माता जी में कल होगा पैदल चुनरी यात्रा के साथ विशाल मेले का आगाज 

नीमच। भारतीय संस्कृति में आराधना एवं साधना के लिए पर्व को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, नवरात्रि में भक्ति के द्वार खुल जाते हैं और आराधना, साधना,जप,तप,मंत्र,यज्ञ, हवन, उपवास,त्याग और सहयोग भावना के साथ शक्ति की आराधना देवी उपासना की जाती है। सनातनियों में नवरात्र का विशेष और सबसे पवित्र पर्व है, नवरात्र का धार्मिक, आध्यात्मिक, लौकिक और शारीरिक दृष्टि से बड़ा महत्व है।चीताखेडा से मात्र दो किलो मीटर दूरी पर स्थित आंवरीमाताजी का धाम माताजी का खेड़ा की पावन धरा पर अतिप्राचीन आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के अलौकिक दरबार में हर साल की तरह चौत्र सुदी नवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर मेला समिति द्वारा नौ दिवसीय विशाल मेला आयोजित करवाते आ रहें हैं इस बार आज रविवार से सोमवार तक 19 वां मेला महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। कल दिवस 30 मार्च रविवार को 151फिट लंबी चुनरी यात्रा बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ प्रात 8: 30 बजे निकाली जाएगी।

Next Post

हाथी के हमले में सुरक्षा कर्मी की मौत

Sat Mar 29 , 2025
  बांधवगढ़ के आमा नाला हाथी कैम्प में हुआ हादसा   उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र ताला अंतर्गत आमा नाला हाथी कैम्प में हाथी अष्टम ने सुरक्षा कर्मी नागेंद्र सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि सुरक्षा श्रमिक की हाल […]

You May Like