इंदौर के व्यापारी से धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यापारी से मार्बल खदान में हिस्सेदारी के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की राशि और महंगी मशीनें ठग ली थीं।

व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसे मार्बल खदान में साझेदार बनाने के नाम पर 1 करोड़ रुपये और मशीनरी जैसे पोकलेन, वायरशॉ, जनरेटर आदि ले लिए थे। यह धोखाधड़ी शातिर तरीके से की गई थी। आरोपियों ने पहले से ही अन्य व्यक्तियों से भी इस संबंध में साझेदारी के अनुबंध कर रखे थे, जिनसे उन्होंने इसी तरह की रकम प्राप्त की थी।

आरोपियों ने व्यापारी से उसकी पोकलेन मशीन को स्वयं के स्वामित्व की बताकर राजस्थान के एक अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से बेच दी और इसके बाद भी व्यापारी से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इसके साथ ही, खदान से माल बेचकर मोटा मुनाफा कमाया, लेकिन व्यापारी को उसके हिस्से की रकम नहीं दी गई।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी दशरथ सिंह सोलंकी और छत्रबीर सिंह सोलंकी, दोनों निवासी बूंदी, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड प्राप्त कर उनसे पूछताछ और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

क्राइम ब्रांच ने की दो बड़ी कार्यवाही, 3 शातिर आरोपी और लाखों रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sun Feb 2 , 2025
इन्दौर। क्राइम ब्रांच इन्दौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दो बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम “ब्राउन शुगर” और 15.59 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। […]

You May Like

मनोरंजन