नंदबाग शराब दुकान पर तोड़फोड़: CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित नंदबाग की शराब दुकान में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान होते ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना रविवार रात उस समय हुई जब नंदबाग क्षेत्र के रहवासियों ने शराब दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अचानक हमला बोल दिया.

गुस्साए लोगों ने दुकान पर पथराव करते हुए अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. रहवासियों का आरोप है कि वे लंबे समय से इस दुकान के खिलाफ शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोश फूट पड़ा. पथराव और हंगामा होते देख शराब दुकान के कर्मचारी वहां से भाग निकले और किसी तरह अपनी जान बचाई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया.

मामले में एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि इस मामले में दर्जनभर से अधिक नामजद लोगों सहित लगभग 50 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. इनमें कुछ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं. सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी. पुलिस अब इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है. वहीं, इलाके में दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

Next Post

वीडियो आया:बर्थ डे पार्टी में जश्न मनाता दिखा लव जिहाद का फरार आरोपी अनवर कादरी

Mon Jul 14 , 2025
इंदौर:लव जिहाद के लिए फंडिंग के गंभीर आरोपों में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए जहां इंदौर पुलिस की टीमें दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक दबिश दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह बर्थडे पार्टी […]

You May Like