पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जबलपुर: बाल विवाह की कुरीति के दंश की काली कहानी एक बार फिर सामने आई। पनागर निवासी एक किशोरी का युवक ने अपहरण कर लिया और शादी रचा ली। इसके बाद उसकी आबरू लूटता रहा। किशोरी गर्भवति हो गई। जब प्रसव पीड़ा हुई तो उसे मझौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम लखना पनागर निवासी 16 वर्षीय किशोरी की दूर के रिश्तेदार 22 वर्षीय रज्जू भूमिया निवासी इंद्राना खमरिया के बीच बातचीत होती थी। 31 जनवरी 25 को किशोरी जब स्कूल गई तो रज्जू उसे बहला-फुसालकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया था इसके बाद शादी रचाई और पत्नी बनाकर उसे अपने घर में रखा। इसके बाद उसे हवस का शिकार बनाता रहा। इस बीच बालिका आठ माह की गर्भवति हो गई। प्रसव पीड़ा होने पर उसे मझौली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिसके बाद पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना मझौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने के साथ पूछताछ की। इसके बाद बालिका को मेडिकल मेंं भर्ती कराया गया। बालका, परिजनों के बयान दर्ज किए गए और अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत युवक के खिलाफ जीरो पर कायमी की गई और घटना स्थल पनागर का होने पर केस डायरी को पनागर थाने भेजा गया जहां असल कायमी हुई। आरोपी फरार है जिसकी तलाश चल रही है।
