दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का आक्रोश, इंदौर में निकली न्याय यात्रा

इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस ने एक बार फिर सड़क पर उतरकर सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, मीनाक्षी नटराजन सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत बड़ा गणपति से मौन रैली के रूप में हुई, जो राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा पर जाकर समाप्त होगी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और हाथों में तिरंगा लेकर मंत्री व महापौर से इस्तीफे की मांग की।

इंदौर में न्याय यात्रा में शामिल दिग्विजय सिंह ने भागीरथपुरा मामले की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इसकी जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। दोषी कर्मचारी, अधिकारी और राजनेता की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भी जिम्मेदारी है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Next Post

उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करना अच्छे खिलाड़ी की पहचान: किशोर बरदे

Sun Jan 11 , 2026
सारनी। खिलाड़ियों को प्रतिभा निकलने का मंच प्रतिस्पर्धा है. खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करना अच्छे खिलाड़ी की पहचान है. उपरोक्त रोजगार नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने स्व० विजय कुमार खण्डेलवाल की स्मृति मेआयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर व्यक्त किए है इस […]

You May Like

मनोरंजन