इंदौर: एमजी रोड थाना क्षेत्र में अज्ञात ठगों ने एक महिला से मोबाइल चैनल पर निवेश का लालच देकर सवा दो लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली. पुलिस ने साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि 60 वर्षीय फरियादिया परविंदर कौर निवासी 25, सिख मोहल्ला ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल के माध्यम से उनसे संपर्क किया और चैनल में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया.
ठग के विश्वास में आकर उन्होंने कुल ढाई लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. कुछ समय बाद जब न तो उन्हें कोई प्रॉफिट मिला और न ही पैसा वापस हुआ, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ. फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
