5 दिन में 100 वाहनों पर हुई ऑनलाइन चालानी कार्रवाई

सिंगरौली। थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ा भर वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की गई है। यातायात के इस कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालको में हड़कंप मचा है।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी यातायात के द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर के विभिन्न चौराहे जैसे माजन मोड़, इंदिरा चौक, अंबेडकर चौक, मस्जिद तिराहा, कॉलेज तिराहा, अमलोरी तिराहा, जयंत बस पड़ाव समेत अन्य स्थानों पर लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से चालानी कार्रवाई हुई।

Next Post

लाल किले पर होगा विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन 

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतीत के गौरवशाली इतिहास को जन सामान्य के सामने लाने के लिये 2 हजार वर्ष पहले सम्राट विक्रमादित्य द्वारा सुशासन के सिद्धांतों पर स्थापित शासन संचालन व्यवस्था और उनकी कीर्ति पर केन्द्रित महानाट्य की प्रस्तुति दिल्ली के लाल किले पर 12-13-14 […]

You May Like