भारी वर्षा में बंद हुई स्वास्थ्य सेवाएं, IPD सेवाएं स्थगित, सोशल मीडिया पर बवाल

मंडला (घुघरी)।विकासखंड घुघरी के खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा एक आम सूचना जारी कर अत्यधिक वर्षा के चलते ओपीडी सहित समस्त उपचार सेवाएं आगामी आदेश तक बंद किए जाने की घोषणा की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र की आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके चलते सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित की गई हैं।
यह क्षेत्र पहले से ही स्वास्थ्य संसाधनों की सीमित उपलब्धता से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में सरकारी अस्पताल की सेवाएं बंद होना ग्रामीणों के लिए बड़ा संकट बन गया है। घुघरी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग उपचार हेतु इसी अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। अब उन्हें गंभीर आवश्यकता की स्थिति में भी वैकल्पिक इलाज के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों की ओर जाना पड़ रहा है।
इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर स्थानीय नागरिकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि जब सरकारी कार्यक्रमों, सभाओं एवं आयोजनों में लाखों रुपए खर्च कर टेंट-पंडाल लगाए जा सकते हैं, तो क्या मरीजों के लिए वैसी ही अस्थाई व्यवस्था नहीं की जा सकती थी ?
स्थानीय जनता ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर में आवश्यक अस्थाई व्यवस्थाएं की जाएं ताकि उपचार सेवाएं पुनः प्रारंभ हो सकें। क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों ने भी इसे गंभीर जनहित का विषय मानते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
अब तक प्रशासन की ओर से इस मसले पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था या जवाब सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग का यह रवैया जनविश्वास को ठेस पहुंचा रहा है। खासकर मानसून के मौसम में मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए यह निर्णय अधिक चिंता का विषय बन गया है।

Next Post

केस वापस लेने का दबाव, न मानने पर धमकी-मारपीट

Sun Jul 6 , 2025
इंदौर. शहर में पुराने मामलों में समझौते और केस वापस लेने के दबाव को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं में धमकी और मारपीट की शिकायतें सामने आई हैं। एक मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जबकि दूसरी घटना सांवेर के राजोदा फाटा क्षेत्र की है. दोनों ही मामलों में […]

You May Like