शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का

मुंबई, 26 दिसंबर (वार्ता) निजी बैंकों और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183.42 अंक की गिरावट में 85,225.28 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 202.15 अंक (0.24 प्रतिशत) नीचे 85,206.55 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 20.85 अंक फिसलकर 26,121.25 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 52.10 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 26,090 अंक पर रहा।

बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में तेजी है। रसायन, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रियलिटी सेक्टरों में लिवाली का जोर है जबकि आईटी, एफएमसीजी, स्वास्थ्य और फार्मा कंपनियां फिलहाल दबाव में हैं। सेंसेक्स की गिरावट में मुख्य योगदान एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल और सनफार्मा का रहा। बीईएल, इंफोसिस और टाइटन के शेयर ऊपर हैं।

Next Post

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में कैमियो करेंगे शाहरुख खान!

Fri Dec 26 , 2025
मुंबई, 26 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर 2 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। रजनीकांत की फिल्म जेलर 2023 में रिलीज हुई। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया […]

You May Like