गेहूं उपार्जन में समय पर सभी प्रबंध सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी कलेक्टर्स से चर्चा कर गेहूं उपार्जन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कृषक पंजीयन के सत्यापन, प्रत्येक केंद्र की निगरानी, भंडारण व्यवस्था और समय पर कार्य पूर्ण करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व, सामान्य प्रशासन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जल जीवन मिशन एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई और समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की 2026 की योजना में पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, हिरण्यगर्भा अभियान एवं क्षीरधारा ग्राम योजना, तथा मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर समीक्षा की गई।
स्कूल व आंगनवाड़ी के कार्य समय पर हो पूर्ण
संभागायुक्त ने नगरीय प्रशासन और उद्योग विभाग के कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य और बाल विकास योजनाओं, वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड, स्कूल व आंगनवाड़ी बालिका शौचालय के निर्माण व मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। संभागायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Next Post

पेंशन प्रकरण निराकरण के लिए रिटायर्ड बुजुर्ग परेशान

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय स्थित पेंशन विभाग में पेंशनर प्रकरणों और पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों और बुजुर्गों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्राप्त करने के लिए बनाए गए पेंशन प्रकरणों में आवेदन के लिए लोगों को […]

You May Like

मनोरंजन