
सारनी। खिलाड़ियों को प्रतिभा निकलने का मंच प्रतिस्पर्धा है. खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करना अच्छे खिलाड़ी की पहचान है. उपरोक्त रोजगार नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने स्व० विजय कुमार खण्डेलवाल की स्मृति मेआयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर व्यक्त किए है इस मौके एसडीओपी प्रियंका करचाम.नपा सीएमओ सीके मेश्राम,टीआई जयपाल इवनाती,नायब
तहसीलदार संतोष पिथोरिया, विधायक प्रतिनिधि सुधाचंद्रा, पार्षद मोहम्मद ताहिर, भीम बहादुर थापा, मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, देवेंद्र सोनी,जीपी सिंह. मंडल महामंत्री नन्हें सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे. प्रतियोगिता का पहला शुभारंभ मैच बाबा मठारदेव इलेवन एवं माईनिंग इलेवन के बीच खेला गया. इस मैच को माईनिंग इलेवन टीम ने 86 रनो जीत लिया.आयोजन समिति ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मप्र ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य के खिलाड़ी शिरकत करते हैं। राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले कई खिलाड़ि रणजी, आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो चुका है
प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने के लिए दो दर्जन से ज्यादा टीमों पंजीयन कराया है. समिति के संरक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने वाली टीमों कोपंजीयन शुल्क 3100 रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता 11 जनवरी से 26 जनवरी तक खेली जायेगी. प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 151000 या बुलटमोटरसायकल और द्वतीय पुरस्कार 75000 या टीवीएस की बाइक है मैन आफ द सिरीज स्पोटस सायकल दी जायेगी.राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में किया जाता है. श्री सिंह ने बताया इस साल प्रतियोगिता में 48 टीमें शामिल होगी. लोकल के पुल में 32 टीमों को शामिल किया गया है जिसमे बैतूल जिले की टीम शामिल होगी। जबकि बाहरी पुल में 16 टीम शामिल रहेगी जिसमे बैतूल जिले के बाहर व अन्य प्रदेश की टीम रहेगी। प्रतियोगिता मे 64 टीमें व जिसमे 1500 खिलाड़ी शिरकत करेंगे.
