नवागत पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने सम्भाला पदभार

रीवा।रीवा के नवागत पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने शनिवार को रीवा पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ मीडिया से भी उन्होने चर्चा की और अपराधो पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियो पर शिकंजा कसने की बात कही. बेहतर कानून व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता में है और बेसिक पुलिसिंग पर फोकस रहेगा.

2012 बैच के आईपीएस आर.आर शैलेन्द्र सिंह चौहान प्रदेश के अलग-अलग जिलो में अपनी सेवाएं दी है. यूपी के रहने वाले श्री चौहान वर्ष 2006 में इजीनियरिंग की पढ़ाई इंदौर से पूरी की थी. इसके बाद निजी कम्पनी में काम करने के साथ यूपीएससी की तैयारी में जुट गये थे और पहली सफलता 2011 में मिली थी. 2012 में आईपीएस बनने के बाद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, उज्जैन, दतिया, साजापुर, खरगौन, भोपाल नार्थ, भिंड मुरैना और ग्वालियर जैसे शहरों में अपनी सेवाएं दी और अब रीवा में नई पारी की शुरूआत करने जा रहे है. तेज तर्रार अफसरो में श्री चौहान की गिनीती होती है. उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय मिले और कोई व्यक्ति फरियाद लेकर थाने में जाय तो उसकी शिकायत सुनी जाय, इस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. महिला अपराध सहित विभिन्न तरह के होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाया जायेगा और जो भी लंबित मामले है उनके निराकरण पर ध्यान दिया जायेगा.

Next Post

सांसद के प्रयास से हृदय रोगी को एयर एंबुलेंस से भेजा गया भोपाल

Sat Sep 13 , 2025
सीधी। चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन क्षेत्र के ग्राम अमिलई निवासी 76 वर्षीय रामाधार तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। रीवा में आवश्यक उपचार न मिल पाने पर सांसद डॉ. […]

You May Like