
सीधी। चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन क्षेत्र के ग्राम अमिलई निवासी 76 वर्षीय रामाधार तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
रीवा में आवश्यक उपचार न मिल पाने पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों से मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से चर्चा कर तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।
श्री तिवारी को रीवा एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस द्वारा भोपाल लाकर बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
