ओडिशा,मणिपुर और झारखंड ने जीत दर्ज की मध्य प्रदेश और तमिलनाडु ड्रा रहा

जालंधर, 18 अगस्त (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सातवें दिन सोमवार को डिवीजन ‘ए’ के हुए मैचों में ओडिशा, मणिपुर और झारखंड ने अपने-अपने मैच जीते, जबकि मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बीच पूल चरण का मैच ड्रॉ रहा।
पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, मणिपुर, ओडिशा और कर्नाटक ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
दिन के पहले मुकाबले में ओडिशा ने आंध्र प्रदेश पर 10-0 की शानदार जीत दर्ज की। ओडिशा के लिए प्रदीप मंडल ने (12वें, 44वें) मिनट, बिलकन ओरम ने (24वें, 35वें) मिनट, दीपक प्रधान ने (27वें, 57वें) मिनट, करण लाकड़ा ने (56वें, 59वें) मिनट में अपनी टीम के लिए दो-दो गोल किए, जबकि प्रताप टोप्पो ने (10वें) और योजिन मिंज ने (60वें) मिनट में एक-एक गोल किया।
अगले मैच में मणिपुर ने पूल सी में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव को 5-1 से हराकर तीन अंक हासिल किए। मणिपुर के लिए युमखम बिद्यानंद सिंह ने (35वें, 45वें) मिनट, रिकी टोनजम ने (20वें) मिनट, हरीश सिंह लीतानथेम ने (37वें) और अधिकारीमायुम सुरेश शर्मा ने (39वें) मिनट में मणिपुर के लिए गोल किए, जबकि मिथलेश सिंह ने (36वें) दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लिए एकमात्र गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।
दिन के तीसरे मुकाबले में झारखंड ने पूल बी में महाराष्ट्र को 5-3 से हराया। विजेता टीम के लिए अदिसन मिंज ने (17वें, 28वें, 47वें) मिनट, भेंगरा ग्लेडशन ने (20वें) और कप्तान रोशन एक्का ने (42वें) मिनट में गोल किए। महाराष्ट्र के लिए कार्तिक रमेश पटारे ने (35वें), गौरव बाबूराव पाटिल ने (54वें) और शिवम सचिन धोंडे ने (57वें) मिनट गोल किए।
डिवीजन ‘ए’ के आखिरी पूल मैच में मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बीच रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। मोहम्मद कोनैन दाद ने (चौथे, 14वें) मिनट और तुषार परमार ने (नौवें) मिनट में मध्य प्रदेश के लिए शुरुआती महत्वपूर्ण गोल किए। विशाल एस ने (23वें)मिनट अपनी टीम के लिए पहला गोल किया, जबकि मणिमारन वी ने (51वें, 59वें) मिनट में तमिलनाडु के लिए आखिरी क्षणों में दो गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया। मध्य प्रदेश का कुल गोल अंतर बेहतर है और इसलिए वह टूर्नामेंट में आगे बढ़ रहा है।
15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का क्वार्टरफाइनल बुधवार को खेले जायेंगे।

Next Post

भारत का 24 सदस्यीय दल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में लेगा भाग

Mon Aug 18 , 2025
विन्निपेग (कनाडा) 18 अगस्त (वार्ता) कनाडा के विन्निपेग में मंगलवार से शुरू होने वाली विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2025 में 24 सदस्यीय भारतीय दल भाग लेगा। इस चैंपियनशिप के रिकर्व और कंपाउंड फाइनल मुकाबलों में भारतीय दल 22 से 24 अगस्त तक स्पर्धा करेगा। तीरंदाजी प्रतियोगिता 18 से 24 अगस्त […]

You May Like