जनगणना में जातिगत गणना शामिल करना ऐतिहासिक निर्णय: यादव

भोपाल, 30 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के निर्णय का अभिनंदन किया है।

डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और कैबिनेट के सदस्यों का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंत्योदय के लिए संकल्पित केन्द्र सरकार का यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि दशकों तक कई दलों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं होंगे, बल्कि देश के गरीब, पिछड़े, कमजोर और वंचित नागरिकों के जीवन में बदलाव के संवाहक बनेंगे।

डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से यह अभूतपूर्व निर्णय नए भारत में सामाजिक समरसता, समानता एवं सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

Next Post

जातिगत जनगणना सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण के लिए-शिवराज

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल 30 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जातिगत जनगणना के फैसले को लेकर कहा कि, ये सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण के लिए की जाएगी। श्री चौहान आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया […]

You May Like