अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, गौरी तालाब से दुकान हटाई

भिंड: शहर के गौरी तालाब स्थित गणेश मंदिर के पास सरकारी जमीन पर पिछले करीब आठ साल से बने अतिक्रमण को प्रशासन ने हटा दिया। नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने करीब आधे घंटे की कार्रवाई में यह दुकान हटाई, जो लंबे समय से बगैर अनुमति के चल रही थी।नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि दुकान मालिक को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदार दुकान में ताला लगाकर चला गया, लेकिन जैसे ही टीनशेड और बिजली कनेक्शन तोड़ने का काम शुरू हुआ, वह मौके पर लौट आया। दुकानदार ने अधिकारियों से सामान निकालने की मोहलत मांगी, जिसे स्वीकारते हुए उसे 30 मिनट का समय दिया गया। इस दौरान उसने बक्से, टीनशेड चादर और अन्य सामग्री समेटी। कुछ सामान नगर पालिका टीम ने जब्त कर लिया।

Next Post

अंबेडकर धाम में बनेंगे चार म्यूज़ियम हॉल, 12 करोड़ से अधिक मंजूर

Tue Jul 1 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में निर्मित किए जा रहे “अंबेडकर धाम” के द्वितीय चरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 12 करोड़ 16 लाख 42 हजार रूपए की राशि स्वीकृत कराई गई है। यह राशि राज्य स्तरीय डीएमएफ मद से स्वीकृत की गई […]

You May Like