जबलपुर में करोड़ों रुपये के धान घोटोले की हो उच्च स्तरीय जांच, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर बहुचर्चित धान घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई पश्चात् इस संबंध में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। युगलपीठ ने मामले में मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन व अन्य को नोटिस भी जारी किए हैं।

यह जनहित का मामला नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे व डॉ. डीआर लखेरा की ओर से दायर किया गया है। जिसमें आरोप है कि जबलपुर में अरबों रुपए का धान घोटाला हुआ है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने पक्ष रखा। जिन्होंने दलील दी कि इस मामले में राज्य सरकार को उच्च स्तरीय जांच कराना चाहिए। जबलपुर में स्कूटर, ऑटो जैसे वाहनों में परिवहन दिखाकर करीब 34 करोड़ का घोटाला हुआ था। यह मांग भी की गई कि जबलपुर जैसी जांच सभी जिलों में करवाई जाए। मामले पर अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी।

Next Post

रादुविवि कर्मचारी संघ में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग तेज

Wed Oct 15 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों को लेकर की गई 26 दिन की हड़ताल अब एक नया विवाद उठ गया है। विदित है कि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल द्वारा हड़ताल को अचानक समाप्त करने के निर्णय ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और संघ […]

You May Like