कॉलेज के मुख्य द्वार पर कचरे के ढेर, कॉलेज आने-जाने में हो रही परेशानी

ब्यावरा। नगर के राजगढ़ रोड पर स्थित शासकीय कॉलेज के मुख्य द्वार पर कचरे का ढेर लगा हुआ देखा जा सकता है. उच्च शैक्षणिक संस्थान के मुख्य द्वार पर कचरे का यह ढेर काफी भद्दा नजर आता है.

उल्लेखनीय है कि कई शैक्षणिक संस्थाओं के प्रवेश द्वार एवं परिसरों में कचरा, गंदगी सहित अन्य प्रकार की अव्यवस्थाओं का बोलबाला है. किंतु नगर के शासकीय कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर जिस तरह से कचरे का ढेर होकर अव्यवस्था दिखाई देती है उसे देख हर कोई अचंभित रह जाता है. मुख्य गेट के यहां इस तरह के हालात से कॉलेज में आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसी तरह राजगढ़ रोड पर शासकीय बालक उमावि बड़े स्कूल के मुख्य द्वार पर भी कचरा, गंदा पानी बहते हुए देखा जा सकता है, इसी के बीच से होकर विद्यार्थियों को स्कूल में आना-जाना पड़ता है.

Next Post

अवैध शराब जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

Wed Oct 8 , 2025
नर्मदापुरम। जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 6 और 7 अक्टूबर को नर्मदापुरम देहात, कोतवाली और इटारसी थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और कच्ची महुआ शराब बरामद की गई […]

You May Like