रादुविवि कर्मचारी संघ में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग तेज

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों को लेकर की गई 26 दिन की हड़ताल अब एक नया विवाद उठ गया है। विदित है कि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल द्वारा हड़ताल को अचानक समाप्त करने के निर्णय ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और संघ पदाधिकारियों के बीच भारी असंतोष पैदा कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष ने यह निर्णय संघ की कार्यकारिणी और हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को विश्वास में लिए बिना ही एकतरफा रूप से लिया, जिससे कर्मचारी आक्रोशित है। संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी, जो पहले अध्यक्ष के समर्थन में थे, अब उनके निर्णय से असहमत दिखाई दे रहे हैं।

Next Post

शर्मा और लाहिड़ी डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में वापसी को लेकर उत्साहित

Wed Oct 15 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) शुभंकर शर्मा और अनिर्बान लाहिड़ी, जो पहले डीपी वर्ल्ड टूर में जीत चुके हैं, लंबे अंतराल के बाद दिल्ली गोल्फ क्लब में वापसी कर रहे हैं और गुरुवार से शुरू हो रही डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 40 लाख डॉलर की यह प्रतियोगिता – जिसे […]

You May Like