निर्वस्त्र हालत में हाथ व मुंह बंधा महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

अनूपपुर।कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचखुरा में मंगलवार को एक भयावह मामला सामने आया है। 48 वर्षीय महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में, हाथ व मुंह बंधा पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पूरी जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चंद्रावती नापित के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेली रहती थी और सब्जी बेचने का काम करती थी। मृतका के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पत्थर या धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका सोमवार को गांव के बाजार में देखी गई थी। उसके घर में अक्सर कुछ लोगों का आना-जाना रहता था, जो देर रात तक वहां रुके रहते थे। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े, टूटी चूड़ी, मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। साथ ही साइबर टीम मोबाइल लोकेशन संबंधी जांच में जुटी है।

कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Next Post

चंद्रहस्त योग में मनेगी दीपावली,सुबह रूप चौदस, शाम को लक्ष्मी पूजन

Tue Oct 7 , 2025
नीमच। इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। यह दिन हस्त नक्षत्र, वेध्रति योग, नाग करण और कन्या राशि के चंद्रमा की स्थिति में विशेष रूप से शुभ रहेगा। सुबह रूप चौदस का पर्व मनाया जाएगा, जबकि शाम को प्रदोषकाल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाएगी। […]

You May Like