टीव्ही की किश्त जमा नहीं की तो युवक को पीटा

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत छोटा फुहारा में टीव्ही की किश्त जमा न करने पर बदमाश ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रियांशु जायसवाल निवासी छोटा फुहारा सुजीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के करन साहू के नाम से रिलाईस डिजीटल शोरूम से एक एलसीडी कीमती करीब 65 हजार की किश्तों पर फाइनेंस कंपनी से लिया था।

जिसकी तीन हजार रूपए मासिक किश्त दे रहा था। इस माह आर्थिक परेशानी के कारण समय पर किश्त जमा नही कर पाया इसी बात को लेकर बीती रात साढ़े नौ बजे करन साहू मिला जिसने मारपीट की। उसकी गर्दन पकड कर सिर पास खडे रिक्शे में धकेल दिया जिससे उसे चोटें आ गई।

Next Post

दुपट्टा मशीन में फंसा, महिला की मौत

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर:कुंडम थाना अंतर्गत मेहगवां में सोमवार को गिट्टी क्रेशर में काम करते समय एक महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया और महिला मशीन के अंदर चली गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार को लोटन सिंह 49 वर्ष निवासी डबरा खुर्द ने सूचना दी कि वह […]

You May Like