अब नए लोगों को आगे आने का रास्ता देना होगा

सतना। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि इस विंध्य ने दुनिया, देश को बहुत कुछ दिया। इस धरती को नमन करता हूं। भगवान राम को भगवन बनाने की देन इस विंध्य की है। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, प्रदेश के सह प्रभारी रण विजय सिंह शामिल हुए।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कांग्रेस के सिद्धांत, विचारधारा, नेतृत्व सन्देश देते हैं कि मैं नहीं हम। बूथ पर लडऩे, मजबूती से खड़े रहने वाला कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा नेता है। अब नए लोगों को आगे आने का रास्ता देना होगा।

प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के कहा, 22 चुनाव का संचालन, 22 साल से सत्ता से बाहर, अद्भुत संयोग है। उन्होंने विधायक डब्बू को कहा, राजनीती में अनुमति नहीं, समन्वय की आवश्यकता होती है। जीतू बोले, चुनाव हार गए, स्वागत, सत्कार, माला, भीड़ में कमी नहीं है… इसलिए बदलाव की जरूरत है। 3 साल से ज्यादा ब्लाक अध्यक्ष का बदलाव करेंगे। आग्रह करते हुए कहा कि पिछली बातें भूलकर पार्टी का आगे भविष्य बनाना चाहिए। सह प्रभारी मप्र रणविजय सिंह ने कहा कि एक कॉमन बात सभी जगह से आई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को एक साथ हो जाना चाहिए। यही उम्मीद प्रत्येक कार्यकर्ता से है। कमलेश्वर पटेल ने

सिद्धार्थ अंकुरित हो जाएगा

सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू ने कहा, 4 जून 2024 के बाद कार्यकर्ताओं का यह मंच लगा है। प्रभारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको सतना को समझने में समय लगेगा। बहुत बातें होंगी, कोई कुछ कहेगा, कोई कुछ। डब्बू ने कहा, मुझे कांग्रेस ने जो संरक्षण दिया उसके लिए मेरा परिवार, साथी धन्यवाद देते हैं। उन लोगों का धन्यवाद, जिनसे नहीं मिला उन्होंने भी वोट किया। घर घर जा सकें इसके लिए संगठन से अनुमति मांगते हैं।

Next Post

झाबुआ में 1 हजार 932 जोड़ो को आशीर्वाद देंगे मुख्यमंत्री

Wed Mar 26 , 2025
झाबुआ। जिला मुख्यालय पर 27 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनांतर्गत विशाल सामुहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री 1 हजार 932 जोड़ो को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देंगे और विशाल सामुहिक विवाह के साक्षी बनेंगे। जिले […]

You May Like