फिट युवा फॉर विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

सिंगरौली: सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा ने की। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र मेंश्राम, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, एसपी, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह व भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह मौजूद रहे।सांसद ने कहा कि यह महोत्सव युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के साथ फिट युवा फॉर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत, ब्लॉक और संसदीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और संसदीय स्तर पर फिट इंडिया कर्निवल भी होगा। अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल क्लबों, एनजीओ व कॉर्पोरेट जगत के माध्यम से पंजीयन और प्रचार-प्रसार पर बल दिया जाए।
गौरतलब है कि महोत्सव का आयोजन 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा, जिसके लिए पंजीयन प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितम्बर तक जारी रहेगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व खेल प्रशिक्षक भी शामिल हुए।

Next Post

जियावन पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर

Fri Sep 12 , 2025
सिंगरौली: जियावन पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर जप्त किया। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वाहन को जब्त कर चालक एवं मालिक के […]

You May Like