राघव ऋषि की भागवत कथा शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

ग्वालियर: ऋषि सेवा समिति द्वारा माधव मंगलम गार्डन में आज शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ किया गया। कथा से पूर्व शुक्रवार सुबह करौली मंदिर नयाबाजार से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल माधव मंगलम गार्डन पहुंची।

बनारस से आए कथा व्यास ज्योतिष विद्वान राघव ऋषि ने बताया कि ऋषि सेवा समिति पिछले 24 वर्षों से ग्वालियर शहर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करती आ रही है। यह 25वां आयोजन हैं। कलश यात्रा में बैंडबाजों के साथ 21 ढोल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। आज पहले दिन भागवत महात्म की कथा हो रही है।

Next Post

जहरीला पानी पीने से आधा दर्जन से अधिक गोवंश की मौत

Fri Mar 21 , 2025
ग्वालियर: महाराजपुर थाना क्षेत्र बरेठा इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा गायों की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई. गायों की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने गायों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने नजदीक के मोटर […]

You May Like