
बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे व एसडीओपी नेपानगर श्री सुरेश महाले के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना खकनार द्वारा पिछले एक वर्ष में 12 प्रकरणों में कुल 47 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, 06 मैगजीन व 45 जिंदा कारतूस जप्त कर अवैध हथियार तस्करी व निर्माण करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी है।
*घटना का विवरण*: दिनांक 09/08/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि साईबाबा स्कूल के पीछे जंगल में पेड़ के नीचे ग्राम खकनार के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई। पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना नाम शक्तिसिंह पिता बादलसिंह पटवा, जाति सिकलीगर, उम्र 23 साल, निवासी औझर नागलवाड़ी, जिला बड़वानी बताया। आरोपी के कब्जे से 13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 01 खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस कुल कीमती ₹3,72,000/- तथा 01 मोटरसाईकिल कीमती ₹1,20,000/- विधिवत जप्त की गई। कुल मश्रुका ₹4,72,000/- आरोपी के विरुद्ध थाना खकनार में अपराध क्रमांक 377/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
*आरोपी का विवरण*:
1.*शक्तिसिंह पिता बादलसिंह पटवा, जाति सिकलीगर, उम्र 23 साल, निवासी औझर नागलवाड़ी, जिला बड़वानी*
*जप्त सामग्री*:
*13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 01 खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल*
*सराहनीय भूमिका*: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि पवन देशमुख, प्रआर सतीश सुर्यवंशी, प्रआर अजय अजनारे, प्रआर चालक रुपेश शर्मा, आरक्षक विजेन्द्र देवल्ये, कैलाश मोरे, सुनील धुर्वे, जितेन्द्र चौहान, अर्जुन कसुमरिया, रविन्द्र काजले, गोविन्दा मुजाल्दे।
फोटो
—————————————
