गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत समन्वय स्थापित करने हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

सतना।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के अंतर्गत प्रभावी निरीक्षण एवं समन्वय स्थापित करने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का लैण्ड लाइन नम्बर 07672-238844 होगा। लैण्ड लाइन नम्बर पर किसी अधिकारी अथवा आम जनता की किसी जानकारी या शिकायत प्राप्त होने पर नियंत्रण कक्ष में कॉल उठाने और वांछित समय के अंदर अपेक्षित जानकारी प्रदान करने के लिए उत्तरदायी होंगी।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार सहायक संचालक अन्य पिछडा वर्ग केके शुक्ला को कन्ट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार प्रयोगशाला परिचालक शा.पाली.महा. सतना नरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा शास.उ.मा.वि.कन्या धवारी के भृत्य विनोद कुमार सेन की डयूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और सहायक ग्रेड-3 संतोष कुमार तथा भृत्य शैलेन्द्र कुमार सोंधिया की डयूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के कार्य हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में अधिकारी-कर्मचारी आवंटित समय एवं निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर कार्य संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। विलंब या अनुपस्थिति की दशा में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह ने अमरपाटन जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण

Fri Nov 7 , 2025
सतना।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को अमरपाटन जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासकार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों में गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।सीईओ ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष […]

You May Like