उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: 15 पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत

इंदौर. पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 15 पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. यह सम्मान पुलिस कमिश्नरेट में शुरू किए गए साप्ताहिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत प्रति मंगलवार को दिया जाता है.

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए साप्ताहिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पलासिया स्थित कार्यालय में 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की. इस दौरान यातायात प्रभारी जोन-4 डीसीपी आनंद कलादगी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया वह हैं, निरीक्षक सीमा भंडारी (यातायात): रात्रि गश्त के दौरान बंगाली चौराहा ब्रिज पर तीन घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने पर, आरक्षक देवेंद्र अंब (थाना राऊ अपहरण प्रकरण में नाबालिग को खोज कर लाने में अहम भूमिका के चलते, आरक्षक कैलाश विश्वकर्मा (थाना तेजाजीनगर): अपहरण प्रकरण मामले में में योगदान, आरक्षक जंगजीत जाट, आरक्षक रामभजन गुर्जर, आरक्षक नीरज जाट (थाना कनाडिया) चेन स्नैचर गैंग पकड़ी, तीन लूटों का खुलासा, करीब पाँच लाख का माल बरामद करने पर. वहीं प्रधान आरक्षक शेषपाल व आरक्षक विकास बछानिया (थाना बाणगंगा): पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में फरार आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार करने पर सम्मानित. इसी तरह प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र पाठक, आरक्षक गौरव, आरक्षक भूपेंद्र, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह (थाना छत्रीपुरा): सोना चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 126.060 ग्राम सोना व 18 लाख के उपकरण जब्त करने के मामले में. प्रधान आरक्षक चिरौंजी लाल धाकड़ (यातायात): मालगंज चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए सम्मान. प्रधान आरक्षक संतोष सिंह सेंगर व आरक्षक संजय बारोड (अपराध शाखा): दो ड्रग्स तस्करों को 82.26 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह साप्ताहिक पहल उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाने और पुलिसिंग में प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता विकसित करने के लिए जारी रहेगी.

Next Post

संस्कार नगरी बना खंडवा,6 सौ मंदिरों के ध्वज बदले

Tue Nov 25 , 2025
खंडवा। संस्कारों की नगरी खंडवा भी अयोध्या के रंग और उल्लास में नजर आया जिले में करीब 600 से अधिक मंदिरों में ध्वज बदले गए । महापौर अमृता अमर यादव ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर भगवा लगाया। अयोध्या का घंटाघर पर लाइव प्रसारण देख वहां एकत्रित लोग भावुक हो […]

You May Like