बिजवाड़–कन्नौद रोड पर ट्रक की बाइक से टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

देवास/कन्नौद। बिजवाड़–कन्नौद रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान निखिल पिता लक्ष्मण बरालिया निवासी अमोदा, कन्नौद और सोयम पिता संतोष निवासी गोमगांव, पोस्ट पिपल्या, जिला हरदा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल रोहित पिता रामभरोस निवासी मचवास, हरणगांव को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे आए दिन होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

Next Post

कुछ कैच छूटने से मुश्किलें बढ़ीं : गिल

Thu Oct 23 , 2025
एडिलेड 23 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया से दूसरा वनडे गुरूवार को दो विकेट से हारने के बाद कहा कि मुझे लगता है हमारे पास बस पर्याप्त रन थे। जब आप कुछ कैच छोड़ देते हैं तो उस स्कोर का बचाव करना कभी आसान नहीं होता। भारत […]

You May Like