तिरुवनंतपुरम में हिंसक झड़पों से राजनीतिक उबाल, युवा कांग्रेस-एसएफआई में पथराव

तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बुधवार को राजनीतिक हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाले गये यूथ कांग्रेस के मार्च के दौरान पालियम स्थित केरल विश्वविद्यालय छात्रावास के समीप युवा कांग्रेस और एसएफआई समर्थित छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई।

झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव, बोतलें और जलती हुई मशालें फेंकी गयीं तथा सड़क पर टायर जलाये गये। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें कई छात्र, प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गये।

घटना के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। वहीं विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने छात्रावास पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

 

 

Next Post

अनुब्रत मंडल की मौजूदगी में टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़, तीन युवक गिरफ्तार

Thu Oct 1 , 2026
सूरी, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला मुख्यालय सूरी में बुधवार को सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना […]

You May Like