जबलपुर: रसल चौक के पास चालक को रोककर कार लूटने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की गई। शिकायतकर्ता राजवीर सिंह छाबड़ा निवासी इंद्र मोहन नगर ने शिकायत में बताया कि उसकी कार क्रमांक एमपी 20 सी जे 8936 को चालक निलेश करी द्वारा रसल चौक के पास होटल उत्सव के सामने से चौथे पुल की ओर ले जाया जा रहा था।
तभी हर्षवर्धन सिंघई, अभिनव सिंघई, चंद्रशेखर राय उर्फ चंदू निवासी दमोह, एक अन्य पहुंचे एक राय होकर चालक को जबरन रोका कार छीनकर ले गए। पीडि़त ने मामले में एफआईआर की मांग की है।
