
सतना।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को अमरपाटन जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासकार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों में गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।सीईओ ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएँ,इस दौरान जनपद सीईओ वेदमणि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
